-
Advertisement
कोरोना ने तोड़े सारे रिकार्ड एक लाख 85 हजार नए केस,1025 मौत से बढ़ा खौफ
कोरोना ने देश में सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटों में 185,248 नए कोरोना संक्रमित मामले दर्ज हुए हैं। जो कि अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान 1025 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,70,731 हो गई है, दूसरी तरफ ठीक होने वालों की दर गिरकर 89.51 फीसदी रह गई है। देश में आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए आमजन खौफजदा होने लगा है।
यह भी पढ़ें :- आखिर क्यों फिर से कोरोना की चपेट में आ गया भारत, पढ़ें फैलाव के दो बड़े कारण
स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry)के आंकड़ों के मुताबिक इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या अब तक 1,72,114 हो गई है। उपचाराधीन लोगों की संख्या भी बढ़कर 13,60,330 हो गई है,जो संक्रमण के कुल मामलों (Cases of Infection) का 9.24 फीसदी है। अब तक 1,23,32,636 कोरोना पीडित ठीक भी हुए हैं, इस महामारी से मृत्यु दर 1.25 फीसदी है। देश में बीते 24 घंटों के दौरान जिन 1025 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र के 281,छत्तीसगढ़ के 156,उत्तर प्रदेश के 85,दिल्ली के 81 व कर्नाटक के 61 लोग शामिल हैं। देश में एक ही दिन में इतनी बढ़ी तादाद में सामने आ रहे संक्रमितों (Infected) के आंकड़ों ने झकझोर कर रख दिया है। नए मामले 10 राज्यों से ज्यादा तादाद में सामने आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 60,212 मामले दर्ज किए गए हैं।
