-
Advertisement
हिमाचल #Corona मृत्यु का आंकड़ा 48 पहुंचा, कांगड़ा में महिला की गई जान
Last Updated on September 4, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। हिमाचल में कोरोना (#Corona) मृत्यु का आंकड़ा बढ़ता ही जा रही है। यह पचास के करीब पहुंच गया है। कांगड़ा (Kangra) जिला में एक 53 वर्षीय महिला ने कोरोना (Corona) के चलते दम तोड़ा है। गुरुद्वारा रोड पालमपुर की 53 साल की महिला की मृत्यु हुई है। महिला शूगर की मरीज थी। महिला को आज सिविल अस्पताल पालमपुर (Civil Hospital Palampur) लाया गया था। महिला की मौत हो चुकी थी। महिला का कोविड सैंपल लिया गया जोकि पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले आज सिरमौर में भी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: Medical College Nahan में कोरोना संक्रमित 70 साल की महिला ने तोड़ा दम
कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 48 पहुंच गया है। कांगड़ा जिला में यह 9वीं मौत है। हिमाचल में एक तरफ जहां कोरोना मामलों (Corona Case) में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं मृत्यु का आंकड़ा भी बढ़ा है। अगस्त माह से अब तक 36 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हो चुकी है। पिछले तीन दिन में सात ने दम तोड़ा है। यानि एक माह और चार दिन में 36 लोग जान गवां चुके हैं। मार्च माह से जुलाई माह तक सिर्फ 12 ही लोगों ने दम तोड़ा था। सोलन (Solan) में सबसे अधिक 13 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में 9, मंडी (Mandi) में सात, हमीरपुर में पांच, चंबा (Chamba), शिमला में चार-चार व सिरमौर और ऊना में तीन-तीन की मृत्यु हुई है।