-
Advertisement
कौल हुए तल्खः Jairam Govt की लापरवाही के कारण फैल रहा है Corona संक्रमण
मंडी। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ( Kaul Singh Thakur)ने प्रदेश में तेजी के साथ फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि जयराम सरकार की लापरवाही ( Negligence of Jairam govt) के कारण प्रदेश में कोरोना वायरस( Corona virus) का संक्रमण फैल रहा है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। मंडी से जारी बयान में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बाहर से जो लोग आ रहे हैं सरकार उनकी सही ढंग से न तो स्क्रीनिंग ( Screening) कर रही है और नही उनकी मेडिकल जांच हो रही है। यही कारण है कि बाहर से आने वाले लोग अपने साथ संक्रमण लेकर आ रहे हैं और उसकी चपेट में प्रदेश आ रहा है। इन्होंने सरकार को सुझाव दिया है कि सरकार इस वायरस की रोकथाम के लिए समय रहते उचित कदम उठाए, ताकि प्रदेश में इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।
यह भी पढ़ें :- Himachal में अब लंबे रूट की बसों में सफर के लिए करवा सकेंगे Online Booking
लोगों से घबराने नहीं बल्कि सावधानियां बरतने की अपील की
कौल सिंह ठाकुर ने मंडी जिला की औट तहसील के तहत आने वाली आधा दर्जन पंचायतों में तेजी के साथ फैले कोरोना संक्रमण के लिए फर्मेंटा फार्मा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस का आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि कंपनी में 317 लोग कार्यरत हैं जिसमें से अभी तक 108 पॉजिटिव आ चुके हैं और बाकी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कंपनी में बाहर से जो लोग आए उन्हीं के कारण संक्रमण फैला और कंपनी ने इस दिशा में लापरवाही बरती। उन्होंने औट, कोटाधार, किगस, टकोली, नगवाईं और झीड़ी पंचायत के लोगों से अनुरोध किया है वह संयम और सावधानियां बरतें और इस स्थिति से घबराएं नहीं। कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने डीसी मंडी से बात करते उक्त पंचायतों में सेनेटाईजेशन के कार्य को करने का अनुरोध किया है और यहां सोमवार से सेनेटाईजेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
