-
Advertisement
#Corona पॉजिटिव अभ्यर्थी भी दे सकेंगे HAS की परीक्षा, बनाया विशेष केंद्र
मंडी। कोरोना (#Corona) पॉजिटिव अभ्यर्थी भी हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा बैठ सकेंगे। इसके लिए मंडी (Mandi) जिला में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रवण मांटा ने दी। उन्होंने कहा कि कि 13 सितंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाली हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (प्रारंभिक) (HAS) परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने बताया कि मंडी जिला के सुंदरनगर में ऑफिसर्ज क्लब बीबीएमबी कॉलोनी (BBMB Colony) के नजदीक स्थित बीसीसी वन प्रशिक्षण केंद्र खरनौटी को कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Una में महिला की मौत, कोरोना पॉजिटिव थी या नहीं टांडा की रिपोर्ट करेगी पुष्टि
श्रवण मांटा ने कहा कि परीक्षा केंद्र में डॉ. अरुण चंदेल को केंद्र अधीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। डॉ. चंदेल उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था करेंगे। वे वर्तमान में इस कोविड केंद्र में सेवा दे रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग परीक्षा केंद्र (Exam Center) में भी ले सकेंगे। श्रवण मांटा ने बताया कि यदि कोई भी कोरोना संक्रमित उक्त परीक्षा केंद्र में उपस्थित होता है, उसे परीक्षा से संबंधित प्रासंगिक सामग्री प्रशासन द्वारा प्रदान की जाएगी।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

