-
Advertisement
बड़ी खबरः टांडा में कोरोना पॉजिटिव पाए डॉक्टर का कल दोबारा जांचा जाएगा सैंपल-जाने क्यों
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा में डाक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। आज दोनों रिपोर्ट में डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टर के कल दोबारा सैंपल जांच करवाने का निर्णय लिया है। कल दोबारा सैंपल की जांच होगी। कुछ शंका होने के चलते फाइनल पुष्टि के लिए दोबारा सैंपल की जांच होगी। ऐसा भी बताया जा रहा है कि सैंपल सही ना लिए जाने की भी शंका है। ऐसे में कल सैंपल की दोबारा जांच के बाद सारा डाउट क्लेयर हो जाएगा। कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के सैंपल की कल दोबारा जांच करने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। उन्होंने बताया कि फाइनल कंफर्मेशन के लिए कल दोबारा सैंपल की जांच होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
बताया जा रहा है कि डॉक्टर मेडिसिन में पीजी कर रहे हैं। आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी लगी थी। इन दिनों क्वारंटाइन में थे। 11 दिन क्वारंटाइन के पूरे कर लिए थे। क्वारंटाइन में ही लक्षण आए तो सैंपल लिए गए और जांच में पॉजिटिव पाए गए। यह डॉक्टर कांगड़ा जिला के बाहर के हैं। कल इनका दोबारा सैंपल चेक होगा।

