-
Advertisement
#Corona को लेकर हिमाचल के लिए एक राहत भरी खबर, हुआ कुछ ऐसा
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का रिकवरी रेट 83 फीसदी के पार पहुंच गया है। अभी यह 83.67 फीसदी है। हिमाचल में अब तक 14444 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। आज भी अब तक 179 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। इसमें कांगड़ा के 40, सोलन (Solan) के 32, शिमला के 31, बिलासपुर के 24, हमीरपुर व सिरमौर के 20-20, चंबा व ऊना के 6-6 शामिल हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 17 मामले आए हैं। इनमें 10 सोलन व सात हमीरपुर से हैं। आज अब तक कोई कोरोना मृत्यु रिकॉर्ड नहीं की गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 17261 पहुंच गया है। अभी 2553 एक्टिव केस (Active Case) हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 243 है।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: एक अक्टूबर से अब तक 59 की गई जान, शिमला में सबसे अधिक 19 की मृत्यु
किस जिला में अब तक कितने ठीक, कितनों की गई जान
सोलन जिला में 2884, कांगड़ा (Kangra) में 2230, सिरमौर में 1819, मंडी में 1631, शिमला में 1249, ऊना में 1220, बिलासपुर में 834, चंबा में 848, हमीरपुर में 847, किन्नौर में 187, कुल्लू (Kullu) में 536 व लाहुल स्पीति में 155 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा के 54, शिमला के 53, सोलन के 34, मंडी (Mandi) के 28, बिलासपुर के पांच, चंबा के 12, हमीरपुर के 7, किन्नौर के चार, कुल्लू के 15, लाहुल स्पीति के एक, सिरमौर के 16 व ऊना के 14 कोरोना पॉजिटिव की अब तक जान गई है।
यह भी पढ़ें: भारत और इजरायल का कमाल: इस #Tube में फूंक मारकर मिनट भर में होगा Covid-19 टेस्ट
कुल आंकड़े और एक्टिव केस की डिटेल
सोलन में 3304 कुल मामले और 382 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा में 2594 कुल मामले, 310 एक्टिव केस, मंडी में 2083 कुल मामले, 424 एक्टिव केस, बिलासपुर में 1000 कुल मामले, 161 एक्टिव केस, चंबा में 967 कुल मामले, 101 एक्टिव केस, हमीरपुर (Hamirpur) में 1013 कुल मामले, 159 एक्टिव केस, किन्नौर में 207 कुल मामले, 16 एक्टिव केस, कुल्लू में 860 कुल मामले, 307 एक्टिव केस, लाहुल स्पीति में 218 कुल मामले, 62 एक्टिव केस, शिमला में 1637 कुल मामले, 322 एक्टिव केस, सिरमौर में 1971 कुल मामले और 136 एक्टिव केस व ऊना में 1407 कुल मामले और 173 एक्टिव केस हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


