-
Advertisement
Big Breaking: विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
शिमला। प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार (Vipin Singh Parmar) की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive) आई है। वह अपने सरकारी आवास पर आइसोलेट हुए हैं। विपिन परमार का शिमला में कोरोना टेस्ट लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
परमार ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी
https://twitter.com/Vipinparmarbjp/status/1316384529901330438
यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि गत दो दिनों से कोरोना के लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हूं। आप सभी की शुभकामनाओं से मैं शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ हो जाउंगा।
यह भी पढ़ें: #Corona संक्रमित डॉ.रामलाल मार्कंडेय IGMC शिफ्ट, सीएम हुए चिंतित
बता दें कि इससे पहले प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सीएम जयराम ठाकुर अगले दस दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे और उसके बाद सात दिन तक होम आइसोलेट होंगे। वहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री और लाहुल स्पीति के विधायक डॉ. रामलाल मार्कंडेय भी बीते रोज कोरोना पाजिटिव पाए गए थे।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel



