-
Advertisement
हिमाचल को झटका, Sirmaur में एक युवती का निजी लैब टेस्ट Positive, सीआरआई कसौली करेगा कंफर्म
नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की एक युवती का कोरोना सैंपल ( Corona sample) निजी लैब में पॉजिटिव ( positive) आने के बाद अब उसके सैंपल को सीआरआई कसौली ( CRI Kasauli) भेजा गया है। उसके साथ एक और युवती भी रहती थी उन दोनों को मेडिकल काॅलेज नाहन में आइसोलेशन पर रखा गया है। बताया यह जा रहा है कि इनमें से एक युवती का सैंपल बाहरी राज्य की एक निजी प्रयोगशाला में पॉजिटिव निकला हैए लेकिन सरकारी स्तर पर सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। लिहाजा, देर रात ही दोनों को पांवटा से मेडिकल कॉलेज नाहन( Medical College Nahan) शिफ्ट किया गया है।
याद रहे कि उत्तर प्रदेश की लखनऊ निवासी दोनों युवतियां गोंदपुर स्थित कापमेड फार्मा में कार्यरत हैं। ये दोनों पांवटा साहिब के देवीनगर में 22 फरवरी 2020 से किराए के मकान में रहती थी। हालांकि,इन दिनों कंपनी बंद होने की वजह से कमरे पर ही थीं। उधर,सीएमओ डॉ.केके पराशर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो युवतियों को नाहन में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दोनों के सैंपल प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। युवती कोरोना संक्रमित है या नहीं,प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल युवती की ट्रैवल हिस्ट्री अभी सामने नहीं आई है,,इसका पता लगाया जा रहा है।


