-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Chamba के पाजिटिव कहां किए भर्ती और आज कितने सैंपल नेगेटिव-जानिए
Last Updated on May 6, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। कोरोना को लेकर आज का दिन किसी धमाके से कम नहीं रहा है। एक दिन में तीन कोरोना पाजिटिव (Corona Positive)के नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक कांगड़ा जिला और दो चंबा(Chamba) जिला के हैं। कागड़ा जिला के मरीज को पीआरटीआई बैजनाथ और चंबा के दोनों मरीजों को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू चंबा में भर्ती करवाया गया है। इन नए मामलों के साथ कांगड़ा और चंबा में कोरोना ने दोबारा दस्तक दे दी है। क्योंकि इससे पहले इन दो जिलों में कोई एक्टिव मामला नहीं बचा था।
हिमाचल में अब एक्टिव केस पांच हो गए हैं। कुल आंकड़ा 45 पहुंच गया है। इसमें 38 ठीक हो चुके हैं। दो की मौत हुई है। उधर, आज 598 में से 526 सैंपल नेगेटिव रहे हैं। तीन पाजिटिव आए हैं। 69 की रिपोर्ट का इंतजार है। हिमाचल में अब तक 8488 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इसमें 8374 नेगेटिव रहे हैं। 45 पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 16936 को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 9612 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 10024 निगरानी में हैं।