-
Advertisement
Punjab सहित चार राज्यों में #Corona_Vaccine का ट्रायल आज से शुरू
गुरुग्राम। कोरोना संकट के बीच अब देश में भी वैक्सीन (Corona vaccine ) के ट्रायल का समय नजदीक आ गया है। कोरोना वायरस के टीकाकरण से पहले ट्रायल होगा जो कि सोमवार यानी आज से पंजाब सहित चार राज्यों में शुरू होने जा रहा है। ये ट्रायल मंगलवार तक चलेगा। पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम और गुजरात के दो-दो जिलों में टीकाकरण की तैयारियों का ट्रायल होगा। ये टीकाकरण से पहले एक प्रकार का मॉकड्रिल (Mockdrill) होगा। इस दौरान किसी को टीका नहीं लगेगा, लेकिन प्रक्रिया का पालन पूरा होगा।
यह भी पढ़ें :- #Coronavirus अंतिम महामारी नहीं-दुनिया को रहना होगा तैयार, बोले WHO प्रमुख
टीकाकरण से पहले सभी बिंदुओं की जांच की जाएगी
स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने बताया कि पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम और गुजरात में यह ट्रायल किया जा रहा है। इन राज्यों में टीकाकरण से जुड़ी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए जरूरी है कि टीकाकरण से पहले सभी बिंदुओं की जांच कर ली जाए। इस दौरान कोल्ड चैन से लेकर लोगों के पंजीयन और टीका बूथ पर डोज देने के अलावा चिकित्सीय निगरानी किस तरह से की जाएगी, इसका पूरा अभ्यास जिला टीमें करेंगी।
कोविन ऐप और वेबसाइट पर लॉग-इन कर जिला प्रशासन जानकारी साझा करेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 29 दिसंबर तक दो दिन के लिए यह अभ्यास कार्यक्रय किया जा रहा है। इसमें शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए टीकाकरण कार्यक्रम किस तरह किया जाएगा यह जानने का प्रयास होगा। इस पर पूरी निगरानी केंद्र सरकार भी रखेगी। कार्यक्रम से जुड़ी रूपरेखा और दिशा निर्देश संबंधित राज्यों को भेजे जा चुके हैं।
