-
Advertisement
केलांग में भूतपर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग
केलांगः उप शिक्षा निदेशक केलांग ने प्रशिक्षित स्नातक मेडिकल एवं नॉन मेडिकल पदों के भूतपर्व सैनिकों (ex-servicemen)के आश्रितों के सामान्य वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं ओवीसी WEXM के अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों को अनुबन्ध आधार पर पदों को भरने हेतु उप शिक्षा निदेशक उच्चतर केलांग में 22 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे तथा इसके अतिरिक्त भाषा अध्यापक एवं शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरने हेतु 23 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे काउसलिंग करने का निर्णय लिया है।
उप शिक्षा निदेशक सुरेश विद्यार्थी ने दी यह जानकारी
यह जानकारी उप शिक्षा निदेशक (Deputy Director of Education) सुरेश विद्यार्थी ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जिला लाहौल स्पीति केलांग, उदयपुर खंड के पात्र अभ्यर्थी उप शिक्षा निदेशक केलांग में काउंसलिंग में भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना पूर्ण बायोडाटा, अपना स्थाई पता तथा शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं प्रमाण पत्र अनुबन्ध-ए के तहत भूतपूर्व जिनके आश्रित है सक्षम अधिकारी पटवारी तहसीलदार से प्रमाण पत्र (certificate) जिसमें अमुक भूतपूर्व सैनिक ने किसी भी सरकारी व गैर सरकारी बैंक आदि संस्था में नौकरी न की हो।
यह भी पढ़े:सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के लिए शिमला में होगी भर्ती, पढ़े यहां पर
अनुबन्ध-बी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों पत्नी, पुत्र एवं पुत्री कभी सरकारी एवं गैर सरकारी आदि में कार्यरत न हो। उन्होंने बताया कि अनुबन्ध-ए-बी अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक उच्चतर केलांग के कार्यालय के दूरभाष न. 01900-202237 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

