-
Advertisement
क्रसना लैब कर्मचारियों ने ठप किया कामकाज, शिमला के अस्पतालों में मरीज परेशान
Krasna lab Staff Strike: शिमला के आईजीएमसी सहित दो अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में क्रसना लैब में कार्यरत कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया, जिसके चलते मरीजों के आज टेस्ट नहीं हो पाए। शिमला के आईजीएमसी, रिपन और केएनएच अस्पताल में क्रसना लैब कर्मियों की हड़ताल के चलते मरीज टेस्ट करवाने के लिए भटक रहे हैं। इन कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं दिया गया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार कंपनी प्रबंधन और प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
प्रशासन का करीब 90 करोड़ रुपये बकाया
कर्मचारियों के अनुसार क्रसना लैब पर प्रशासन का करीब 90 करोड़ रुपये बकाया है, जिस कारण कंपनी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में असमर्थ हो गई है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा।र अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कंपनी के साथ बकाया भुगतान को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों और कर्मचारियों को राहत मिल सके।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
,

