-
Advertisement
किचन की मरम्मत करवा रहा था कपल, फर्श के नीचे से मिले 264 सोने के सिक्के
Last Updated on September 2, 2022 by sintu kumar
बहुत बार ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसमें लोगों को जमीन के अंदर से कई चीजें मिलती है। इनमें से कुछ लोगों को सोना मिलता है तो कुछ को खजाना। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक कपल को घर की किचन के फर्श के नीचे से सोने के सिक्कों का ढेर मिला है।
यह भी पढ़ें- नौसेना को मिला महाबली INS विक्रांत, जानिए क्या है इसकी खासियत
जानकारी के अनुसार, ये कपल अपने घर को रिनोवेट करवा रहा था। इसी दौरान उन्हें फर्श के नीचे से 264 सोने (Gold) के टुकड़ों का कलेक्शन मिला है। बताया जा रहा है कि सिक्के 400 साल से ज्यादा पुराने बताए जा रहे हैं। कपल अब इन सिक्कों को सवा लाख पाउंड में बेचने वाला है।
कपल का कहना है कि उन्हें इस बारे में बिलकुल मालूम नहीं था कि उनके किचन के फर्श में ऐसा हो सकता है। उनका कहना है कि ये उनके लिए बेहद चौंकाने वाला पल था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सोचा कि वे अपने 18वीं शताब्दी के घर के कंक्रीट वाली जमीन के लगभग 6 इंच नीचे बिजली के केबल खराब हो गया है। इसके बाद जैसे ही उन्होंने घर के फर्श को रिनोवेट करवाना शुरू किया तो उन्हें सिक्कों के ढेर से भरा मिट्टी के बर्तन का प्याला मिला। इसके बाद उन्होंने इस कलेक्शन के चेक करवाने के लिए विशेषज्ञ को बुलाया।
वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी कीमत 250,000 पाउंड यानी 2.3 करोड़ रुपए के ऊपर है। उन्होंने बताया कि ये सिक्के 1610 से 1727 के बीच के हैं। इन सिक्कों में जेम्स फर्स्ट और चार्ल्स फर्स्ट के शासनकाल से लेकर जॉर्ज फर्स्ट तक शामिल हैं। उनका कहना है कि ये खोज ब्रिटेन से पुरातात्विक रिकॉर्ड पर सबसे बड़ी में से एक खोज है।