-
Advertisement
गाय के दूध में हैं इतने सारे गुण, तेज दिमाग के साथ कई चीजों में फायदेमंद
दूध हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी होता है ये तो आप सभी जानते ही होंगे। दुनिया में कई तरह की जीव हैं जिनका दूध इंसान पीते हैं। यहां तक कि पौधों से भी दूध निकाला जाता है जिसे हम इस्तेमाल करते हैं। हमारे देश में भैंस, बकरी और ऊंट का दूध बड़े स्तर पर कंज्यूम किया जाता है। इनमें हर दूध की अपनी खासियत है, लेकिन गाय का दूध (Cow Milk) इन सभी में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि यह हमारे शरीर को संपूर्णता में लाभ पहुंचाता है। इन सभी दूध की तुलना में गाय के दूध में फैट काफी संतुलित मात्रा में होता है और इसे ठंडा या गर्म किसी भी रूप में आप अपनी सुविधा के अनुसार उपयोग (Use) कर सकते हैं। यह बहुत जल्दी पच जाता है। गाय के दूध के कई फायदे हैं जिनके बारे में शायद काफी लोग नहीं जानते। हम आज इसी बारे में बात करने वाले हैं …
यह भी पढ़ें: दांत साफ करते समय शख्स ने गलती से निगला Toothbrush, सर्जरी कर निकलवाया
जितने प्रकार का दूध भी मनुष्य उपयोग में लाता है, उनमें ब्रेन की हेल्थ के लिए सबसे उपयुक्त दूध गाय का दूध ही माना जाता है क्योंकि गाय के दूध में मौजूद कैल्शियम, विटमिन-बी, फॉस्फोरस, नियासिन और प्रोटीन जैसे जरूरी तत्व दिमाग को शांत करने का काम करते हैं।
इससे तनाव का स्तर घटता है, दिमाग में हैपी हॉर्मोन्स का स्तर बढ़ता है और इन दोनों बातों का सीधा असर आपकी नींद के साइकल पर पड़ता है। यानी आपको समय पर नींद आती है और आप रात में अच्छी नींद ले पाते हैं।
गाय का दूध अपने आपमें एक संपूर्ण आहार होता है। यानी यदि सिर्फ गाय के दूध का सेवन किया जाए तो लंबे समय तक आप इसी के माध्यम से अपने शरीर के सभी पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकते हैं। गाय के दूध में 9 जरूरी अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं।
आपको इस अंतर को समझना होगा कि शरीर का मजबूत होना और शरीर पर फैट जमा होना दो अलग-अलग चीजें। भैंस का दूध पीने से भी शरीर ताकतवर बनता है, लेकिन गाय का दूध पीने से शरीर को आंतरिक बल और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। यह शरीर की कोशिकाओं को अंदर से पोषण देता है।
गाय का दूध पीने से हार्ट की सेहत ठीक बनी रहती है क्योंकि गाय के दूध में पाया जाने वाला फॉस्फोरस, पोटैशियम और गुड फैट आपके शरीर में हृदय की पंप करने की क्षमता और रक्त के फ्लो को सही बनाए रखने में सहायता करते हैं साथ ही शरीर में बैड कॉलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करता है।
गाय का दूध हड्डियों में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है साथ ही शरीर पर अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होने देता है। यही कारण है कि गाय के दूध का नियमित सेवन करने वाले लोग शारीरिक रूप से पतले होते हुए भी बलिष्ठ होते हैं।
पौधों से मिलने वाले दूध की बात करें जैसे कि सोया मिल्क, बादाम मिल्क और ओटमील मिल्क तो इनकी तुलना में भी गाय का दूध कहीं अधिक पौष्टिक होता है। यह एक ही समय में हमारी बॉडी और ब्रेन दोनों के लिए बहुत प्रभावी तरीके से काम करता है।
