- Advertisement

मेसी-रोनाल्डो नहीं, मैदान में दिखा गाय का स्वैग! फुटबॉल खेलते हुए मजेदार वीडियो वायरल
Viral Video: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का रोमांच इस वक्त पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। फुटबॉल के इस खुमार के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद ही मजेदार और अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोई पेशेवर खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक गाय फुटबॉल के मैदान में अपना ‘टैलेंट’ दिखाती नजर आ रही है। इस घटना को देखकर इंटरनेट पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
पूरी दुनिया फुटबॉल मैच देखती है।..लेकिन ऐसा फुटबॉल मैच आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। pic.twitter.com/IldAnPvf3v
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) June 16, 2026
मैदान में भिड़ी गाय, बच्चों को नहीं दिया मौका
यह वीडियो एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर @AshokShrivasta6 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल हो रहे वीडियों में दिखाई दे रहा है कि मैदान में बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं। ना जाने बीच कहां से एक गाय आई और फुटबॉल के साथ खड़ी हो गई। हैरानी की बात यह रही कि गाय न सिर्फ बॉल के चारों ओर घूमने लगी, बल्कि उसने बच्चों को बॉल के करीब भी नहीं आने दिया। बच्चे बार-बार अपनी फुटबॉल वापस लेने की जद्दोजहद करते दिखे, लेकिन गाय उन्हें हर बार चकमा दे देती। मजेदार बात यह है कि गाय बीच-बीच में अपने पैरों से फुटबॉल को हल्के से किक करती हुई भी नजर आई, मानो वह खुद इस मैच की स्टार प्लेयर हो।
फुटबॉल के पीछे दौड़ पड़ी गाय
वीडियो में आगे का नजारा और भी गुदगुदाने वाला है। बच्चों की काफी मशक्कत के बाद, एक बच्चा किसी तरह हिम्मत जुटाकर गाय के पास से फुटबॉल निकाल लेता है। लेकिन जैसे ही वह बॉल को किक मारकर आगे बढ़ाता है, गाय भी तुरंत उस बॉल के पीछे दौड़ लगा देती है। कुछ देर तक मैदान में बच्चों, बॉल और गाय के बीच यह मजेदार लुकाछिपी चलती रहती है और अंततः बॉल एक बार फिर से गाय के पास ही पहुंच जाती है।
सोशल मीडिया पर लोगों को खूब भा रहा वीडियो
मैदान में मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया और अब तक इसे 1.20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह मजेदार वाकया किस जगह का है, लेकिन यह वीडियो फुटबॉल फैंस और आम यूजर्स के चेहरों पर मुस्कान लाने में पूरी तरह कामयाब रहा है।
पंकज शर्मा

