-
Advertisement
Crime | Himachal | Breaking |
हमीरपुर के प्रतापनगर क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आबकारी एवं कराधान विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यह शराब किराने की दुकान, मकान और यहां तक कि बाथरूम में छिपाकर रखी गई थी। सर्च ऑपरेशन करीब नौ घंटे तक चला। इस दौरान मौके से करीब 149 पेटियां शराब की बरामद की गईं, जिनमें अंग्रेजी और देसी शराब के साथ बीयर भी शामिल है। ऊना निवासी सुरेश कुमार ने दुकान किराये पर ले रखी थी और लंबे समय से यहां अवैध शराब का कारोबार चलाया जा रहा था।

