-
Advertisement
हिमाचल: राशन डिपो पर चाय…शैंपू के साथ बिकेगा डेली नीड्स का सामान, कीमतें भी होंगी कम
शिमला। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजिंद्र गर्ग ने शुक्रवार को निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग ने लोगों को गुणवत्तायुक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। इसके साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि उचित मूल्य की दुकानों पर चाय, शैंपू, बालों का तेल, साबुन, टूथपेस्ट, इत्यादि प्रतिदिन इस्तेमाल की जाने वाली उपभोक्ता वस्तुएं बाजार से कम दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे निगम की आय भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कैबिनेट: इन अध्यापकों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ यहां जाने सभी बड़े फैसले
बैठक में अधिकारियों को खाद्य पदार्थों के सैम्पल समय समय पर गुणवत्ता की जांच के लिए भेजने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध करवाने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त नागरिक आपूर्ति निगम के सभी गोदामों और कार्यालयों में टेली सॉफ्टवेयर इन्सटॉल किया जाएगा ताकि स्टॉक रसीद, लेखा और एकीकृत भुगतान की एक स्वचालित प्रणाली आरम्भ की जा सके। राजिंद्र गर्ग ने निगम के अधिकारियों को उचित उत्पाद दरें निर्धारित करने के साथ-साथ निगम का कारोबार बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए,ताकि निगम लाभ अर्जित करने वाली संस्था बन सके। उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां मिले सके इसके लिए प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा अस्पताल परिसरों में सिविल सप्लाई की दुकानें खोलने के प्रयास किए जाने चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

