-
Advertisement

ढोल की आवाज सुन छड़ी के सहारे धुआंधार डांस करने लगे दो बुजुर्ग, यहां देखें वीडियो
देश का हर वर्ग डांस (Dance) का दिवाना है। ढोल की थाप हर कोई नाचने के लिए मजबूर हो जाता है। फिर भी आपने बुजुर्गों को बहुत कम ही डांस करते देखा होगा। अगर उनका कोई डांस वीडियो (Dance Video) सामने आता है तो वह इंटरनेट पर छा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। इस वीडियो में दो बुजुर्ग ढोल की आवाज पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर आपका भी मन डांस करने को मचलने लगेगा। दोनों बुजुर्ग शख्स जिस तरह का डांस करते हैं, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।
यह भी पढ़ें:सऊदी अरब में बिका दुनिया का सबसे महंगा ऊंट, कीमत जानकर लोगों ने दांतों तले दबा ली अंगुली
Video from ratnesh19121998 pic.twitter.com/jbWlInZT52
— Ratnesh Kumar (@Ratnesh191298) April 1, 2022
ढोल की आवाज सुनकर बेकाबू हो गए बुजुर्ग
वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दो बुजुर्ग ढोल की आवाज सुनते ही धुआंधार डांस करने लगते हैं। मजे की बात यह है कि दोनों बुजुर्ग छड़ी के सहारे डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो महाराष्ट्र (Maharastra) का बताया जा रहा है, जो किसी गांव का के फंक्शन का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव में किसी प्रोग्राम में कुछ लोग ढोल बजाना शुरू करते हैं। ढोल की आवाज सुनकर दो बुजुर्ग उस जगह पर पहुंच जाते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि ढोल बजने वाली जगह पर पहुंचकर दोनों बुजुर्ग शख्स जमकर थिरकने लगते हैं और अपनी कमर मटकाते हैं। बुजुर्गों का यह डांस देख पूरा सोशल मीडिया (Social Media) उन दोनों का फैन हो गया है। दोनों बुजुर्गों की उम्र 70 साल से ज्यादा की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें अपने जवानी के दिन याद आ गए हैं।
महिलाएं करती हैं ऐसा काम
वीडियो में सबसे मजेदार चीज तब होती है, जब बुजुर्ग डांस कर रहे होते हैं। इस बीच कुछ महिलाएं आकर न्यौछावर उतारती हैं। यह देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। ये महिलाएं एक तरह से छड़ी के सहारे नाच रहे दोनों बुजुर्गों का उत्साह बढ़ाती हैं। हालांकि दूसरी तरफ बुजुर्ग इन सब चीजों की परवाह किए बिना अपनी मस्ती में नाच रहे होते हैं, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन आ रहा है और कौन जा रहा है। वीडियो को@Ratnesh191298 नामक ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…