-
Advertisement
कोटखाई के गिरी खड्ड में मिले पिता-पुत्र के शव, करंट लगने से गई जान
DeadBody: शिमला। जिला शिमला में कोटखाई के तहत डुमहैर-बाग पंचायत में दो शव बरामद( Deadbody Found) हुए हैं। ये शव नेपाली मूल के पिता- पुत्र के है, जो मछलियां मारने के लिए साथ लगती गिरि खड्ड( Giri khadd) में गए थे। लोगों की सूचना के बाद पुलिस( Police) मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार डुमहैर -बाग पंचायत के पुजाली गांव में बागवान के पास नेपाली मूल के गोरख बहादुर व उसका बेटा भीम थापा काम करते थे। दोनों देर शाम को साथ लगती गिरि खड्ड में मछलियां मारने गए थे। मछलियां मारने के लिए दोनों ने करंट (Electric current)लगाया लेकिन खुद ही उसकी चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। सुबह लोगों ने दोनों के शवों को खड्ड में पड़े देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।
– लेखराज धरटा

