-
Advertisement
हिमाचल : कलयुगी मां ने पांच साल की सौतेली बेटी पर फेंका उबलता पानी, फिर जंगल में छोड़ा
Last Updated on February 18, 2023 by Vishal Rana
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक कलयुगी मां ने अपनी ही सौतेली पांच साल की बेटी (Five Year Old Daughter) पर गर्म पानी फेंक दिया। यही नहीं इस मां ने इसके बाद बेटी को जंगल में भी छोड़ दिया। मामला नूरपुर की लोहारपुरा पंचायत से सामने आया है। सौतेली मां (Step Mother) की इस हरकत से एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लोहारपुरा पंचायत के वासा गांव की एक महिला ने अपनी पांच साल की सौतेली बेटी पर पहले उबलता हुआ पानी (Boiling Water) फेंक दिया और फिर उसे जंगल में छोड़ आई। इतना ही नहीं महिला ने गांव में बच्ची के गुम होने का भी ड्रामा रचती रही। बताया जा रहा है कि जंगल में गए एक व्यक्ति ने इस बच्ची को जख्मी हालत में देखा तो उसे घर पहुंचाया। लेकिन यहां भी मां उसे अस्पताल ले जाने की बजाय घर मंे ही उसका इलाज करती रही। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:हिमाचल खाई में गिरी कार, पेड़ से टकराई स्कूटी. दो की गई जान, एक पीजीआई रेफर
बताया जा रहा है कि वार्ड सदस्य कुसुम को जब बच्ची की हालत का पता लगा तो उसने पंचायत प्रधान कृष्ण हीर को सूचित किया और बच्ची को शुक्रवार को नूरपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पीड़ित का इलाज चल रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि बच्ची करीब एक सप्ताह से जख्मों का ताव सहती रही और परिजनों तमाशा देखते रहे। इस मामले में पुलिस ने भी अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है और बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आरोपी महिला ने कबूला जुर्म सुनाई अलग कहानी
वहीं मामले में आरोपी महिला साहनो देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले वह घर पर थी। इस दौरान उसने बर्तन साफ करने के बाद बचा हुआ गर्म पानी बाहर फेंका। इसी दौरान बच्ची सामने आ गई और पानी उसके ऊपर गिर गया। बच्ची के जख्मों पर दवाई लगाई थी। वहीं जंगल में छोड़ने वाली बात पर महिला ने बताया कि वह बेटी के साथ ही जंगल गई थी, लेकिन वह अचानक जंगल में गायब हो गई। एसपी नूरपुर (SP Nurpur) अशोक रत्न ने बताया कि इस सारे मामले की पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।