-
Advertisement
शिमला में पेड़ से लटका मिला युवक का श#व, पिकअप चलाता था गंगा राम
Himachal News: शिमला के समरहिल क्षेत्र में आज सुबह एक नेपाली युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गंगाराम पुत्र रत्न निवासी त्रिवेणी पालिका नेपाल के रूप में हुई है। युवक का शव एक ऊंचे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। गंगा राम पेशे से ड्राइवर था तथा समरहिल में लक्की नाम के व्यक्ति की पिकअप चलता था और उन्हीं के पास रहता था। घटना की सूचना मिलते ही समरहिल पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी ले जाया गया है। जिस स्थान पर युवक का शव मिला है, वह पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
संजू चौधरी

