-
Advertisement
हिमाचलः यमुना में मिली युवक की लाश, दस दिन से था लापता
Last Updated on January 21, 2022 by Vishal Rana
पांवटा साहिब। पिछले दस दिन से लापता युवक की यमुना (Yamuna) के किनारे लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब (Paonta sahib) की ग्राम पंचायत भरली-आगरो के गांव आगरो से 25 वर्षीय मनीष बीते 11 जनवरी से लापता था। शुक्रवार को पुलिस (Police) ने उसकी लाश श्मशानघाट के समीप यमुना नदी के किनारे से बरामद की है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः गोताखोरों ने ढूंढ निकाला गोविंद सागर झील में गिरे कार्तिक का शव
जानकारी के अनुसार लापता मनीष (Munish) के परिजन उसे अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास भी कर रहे थे। इसी बीच आज शुक्रवार को मनीष का शव श्मशानघाट के पास यमुना नदी के किनारे से बरामद हुआ। इस संदर्भ में संत राम पुत्र रीठा राम निवासी आगरो तहसील पांवटा साहिब ने थाना पुरुवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा 25 वर्षीय मनीष 11 जनवरी से लापता है।उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्र में पता किया, मगर कोई जानकारी नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लापता युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या होगी जांच
परिजनों ने शिकायत में बताया था कि मनीष राजपुर से पांवटा साहिब की ओर फोटो स्टूडियो (Photo Studio) के काम से निकाला था। परिजनों ने जब उससे दोपहर बाद संपर्क साधा तो उसका फोन बंद पाया गया। इसी बीच आज शुक्रवार को गोताखोरों की टीम ने मनीष का शव यमुना नदी किनारे से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी (DSP) बीर बहादुर ने की है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group