-
Advertisement
हिमाचल : यमुना नदी में मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान
Last Updated on October 24, 2021 by Vishal Rana
नाहन। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में एक शव यमुना नदी में मिला है। यह शव (Dead Body) बीती रोज यमुना में लापता हुए युवक की तलाश कर रहे गोताखोरों को मिला है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि बीती रोज यमुना में डूबते देखे गए व्यक्ति का ही यह शव है या कोई अन्य। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में एक अज्ञात युवक का शव यमुना नदी (Yamuna river) से बरामद हुआ है। पुलिस को बीती शाम एक अज्ञात युवक के डूबते हुए देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम विवेक महाजन भी मौका स्थल पर पहुंचे। इस दौरान यमुना नदी के किनारे खड़े युवाओ ने बताया कि यमुना घाट के सामने वाले घाट पर एक व्यक्ति डूबता हुआ देखा गया, जिसके बाद एसडीएम विवेक महाजन ने गोताखोरों की टीम को युवक की ढूंढने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पानी टंकी में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत
गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन अंधेरा हो जाने के बाद सर्च ऑपरेशन (Search Operation) रोक दिया गया। रविवार को सुबह से ही दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तत्पश्चात दोपहर बाद एक शव तैर कर यमुना घाट पर पहुंच गया। गोताखोर इसे किनारे ले आए। सर्च ऑपरेशन में प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, राकेश, नरेश कुमार, जीत सिंह, पंकज कश्यप आदि गोताखोर शामिल रहे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पास पड़ोस के पुलिस थानों और पंचायतों को खबर दी हैए लेकिन कहीं पर भी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उधर, डीएसपी बीर बहादुर ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान यमुना घाट से युवक का शव बरामद हुआ हैए जिसकी अभी पहचान नहीं की जा सकी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group