-
Advertisement
Breaking: पौंग डैम में डूबे युवकों के शव बरामद, पानी में ले रहे थे Selfie
जवाली। जिला कांगड़ा (Kangra) के जवाली उपमंडल के तहत बाथू की लड़ी में पौंग डैम में सेल्फी लेते डूबे दो युवकों मुकेश कुमार (18) व अमरजीत (18) के शव बरामद हो गए हैं। रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया और पहले अमरजीत नाम के युवक का शव( Deadbody) बरामद हुआ और कुछ देर बाद दूसरे युवक मुकेश कुमार का शव( Deadbody) भी बरामद हो गया है। एसडीएम जवाली सलीम आजम, तहसीलदार जवाली सन्त राम नागर, एसएचओ जवाली करतार चन्द, अग्निशमन विभाग के इंचार्ज अशोक कुमार सहित सारा अमला मौका पर जुटा रहा। पुलिस( Police)सहित स्थानीय लोगों व डूबे युवकों के साथियों ने रातभर डेरा जमाए रखा। रविवार को गोताखोरों राज कुमार व जोगिंदर सिंह सहित अग्निशमन विभाग की टीम ने फिर पानी में तलाश शुरू की तो पहले अमरजीत व बाद में मुकेश का शव भी बरामद कर लिया गया है। दोनों युवक राजस्थान के रहने वाले थे और नागाबाड़ी में आम की तुड़ाई के लिए आए थे।
ये भी पढ़ेः बाथू की लड़ी में डूबे दो युवक, पौंग डैम में सेल्फी लेना पड़ गया भारी

शनिवार को दोनों बाथू की लड़ी में घूमने निकले और वहां पहुंचकर पानी में नहाने लग पड़े। अमरजीत पानी में मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। तभी वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख मुकेश कुमार उसे बचाने लगा। दोनों ही गहरे पानी में डूब गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। एसडीएम जवाली सलीम आजम, तहसीलदार संत राम नागड़ व एसएचओ करतार चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नूरपुर से एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया और तलाश शुरू की। कुछ देर पहले एक युवक का शव बरामद कर लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है। डीएसपी जवाली ओंकार चन्द ने बताया कि पहले अमरजीत का शव निकाला गया और बाद में मुकेश का शव भी बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


