-
Advertisement
अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर फैसला आज ,पाकिस्तान से महामुकाबला कल
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें जमकर तैयारी कर रही है। भारत के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। पेट की तकलीफ से उबरने के बाद वो शुक्रवार को टीम के साथ कोलंबो पहुंच गए, जिससे रविवार को प्रेमदासा स्टेडियम में उनकी वापसी की संभावना मजबूत हो गई है। आज शाम भारत का नेट सेशन तय है, जिसमें उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा। अंतिम निर्णय लेने से पहले टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखेगा।
अभिषेक के माता-पिता भी कोलंबो पहुंचे
इस बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले अभिषेक के माता-पिता भी कोलंबो पहुंच गए हैं। यदि अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम प्रबंधन संजू सैमसन के साथ ओपनिंग जारी रख सकता है। इसके अलावा, फिट हो चुके वाशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने का विकल्प भी मौजूद ।
फिलहाल सख्त डाइट पर हैं अभिषेक
इससे पहले अर्शदीप द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में अभिषेक से उनकी सेहत, वजन घटने और डाइट को लेकर सवाल किए गए, खासकर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले उनकी संभावित वापसी पर। वीडियो में अभिषेक ने बताया था कि वह फिलहाल सख्त डाइट पर हैं और केवल दाल-चावल खा रहे हैं।
संजू सैमसन ने खेली थी अच्छी पारी
नामीबिया के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी का आगाज किया था। उस मैच में संजू ने 8 बॉल पर 22 रन बनाए थे। इस पारी में 3 छक्के और एक चौका शामिल था। अगर अभिषेक फिट नहीं होते हैं तो उस स्थिति में टीम इंडिया अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं करना चाहेगी। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि ईशान किशन दमदार फॉर्म में हैं। वॉशिंगटन को रिंकू सिंह की जगह भी मौका मिल सकता है, जो अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
