-
Advertisement
Himachal Cabinet Decisions : लोक निर्माण विभाग में कार्यरत मल्टीटास्क वर्कर्स का मानदेय बढ़ा
Himachal Cabinet Meeting Decisions : शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में आज महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं।
कैबिनेट ने बद्दी, ऊना, हमीरपुर. तीन नए नगर निगम बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही नादौन व जवाली को नगर परिषद और संधोल , धर्मपुर, बड़सर, भोरंज, बंगाणा, कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया।
लोकनिर्माण विभाग में कार्यरत मल्टीटास्क वर्कर्स (Multitask Workers) का मानदेय पांच सौ रुपए बढ़ा, अब इन्हें 5 हजार मानदेय मिलेगा
70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा। इससे बुजुर्गों को पांच लाख प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा।
एकल नारी, विधवाओं को मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ उन बच्चों को भी मिलेगा, जिन्हें माता-पिता ने किसी वजह से छोड़ दिया।
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत 50 हजार रुपये के किराये पर ई-टैक्सी को सरकारी विभागों के साथ अटैच किया जाएगा। इसमें टैक्सी खरीदने के लिए 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। 40 फीसदी बैंक से लोन मिलेगा, जबकि 10 फीसदी राशि टैक्सी मालिक को अदा करनी होगी।
केबिनेट में सीपीएस मामले (CPS Cases) में भी चर्चा हुई है और सरकार हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रही है। सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। कैबिनेट में भी इस फैसले के विभिन्न कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई और आगे सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जाने का निर्णय लिया गया है।
-संजू चौधरी

