-
Advertisement
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ देखकर दीपिका ने बनाई यह वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इन दिनों जबरदस्त धूम मचा रही है। शनिवार को रणवीर ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ यह फिल्म देखी थी। इस फिल्म को देखने के बाद दीपिका पर इसका ऐसा भूत चढ़ा कि उन्होंने फिल्म के गाने What Jhumka पर डांस किया। सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) इस वीडियो में दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ परफॉर्म करती दिख रही हैं। दोनों ने गाड़ी के अंदर बैठकर डांस स्टेप किया है और इसके बाद रणवीर और दीपिका एक डायलॉग बोलते हैं।
गाड़ी के भीतर बनाया वीडियो
ऐसा लग रहा है कि फिल्म देखने के बाद ही दोनों ने गाड़ी के अंदर बैठकर यह वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर रणवीर और दीपिका का तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी वाइफ दीपिका के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर ‘रॉकी और रानी…’ के गाने ‘झुमका’ का हुक-स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आखिर में दीपिका ने फिल्म से रणवीर का एक डायलॉग भी बोला और कहा कि ये उनके पति से बेहतर और कोई नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़े:जवान का पहला गाना रिलीज: पहली बार 1000 डांसर्स के साथ नाचे किंग खान
रणवीर ने लिखा- मुझे पसंद आई
वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा – “उन्हें ये पसंद आई है..” ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बीते शुक्रवार यानि 28 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई है। उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर इस फिल्म पहले दिन 11.10 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म कमाई 16.05 करोड़ रुपए हुई। यानि दो दिन में फिल्म ने करीब 27.15 करोड़ कमा लिए है।

