-
Advertisement
Delhi: यौन उत्पीड़न के बाद कई बार कैंची घोंपने से 13-वर्षीय की हालत गंभीर; CM देंगे 10 लाख
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। बतौर रिपोर्ट्स, ‘दिल्ली के पश्चिम विहार में एक 13-वर्षीय लड़की का उसके घर में घुसकर कथित यौन उत्पीड़न (sexual harassment) करने के बाद उस पर कई बार कैंची से हमला किया गया। एम्स में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर है। अंदेशा है कि उसके साथ निर्भया जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। बतौर पुलिस, घटना के समय लड़की के माता-पिता और बहन पास की कपड़ा फैक्ट्री में काम पर गए हुए थे और वह अकेली थी।
आने वाले 48 घंटे बच्ची के लिए काफी अहम
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1291343122769747969
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने भी इस मामले को अपने संज्ञान में लिया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि एक 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात की जानकारी ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया है। ऐसे दरिंदे अपराधियों का खुला घूमना बर्दाश्त के बाहर है। इससे पहले केजरीवाल मासूम से मिलने AIIMS पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों की टीम से बच्ची की हालात के बारे में पूछा, साथ ही परिवार वालों को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें: पुत्र प्राप्ति के लिए इलाज के नाम पर तांत्रिक ने महिला के शरीर में ठोंक दी कीलें; हुई मौत
केजरीवाल ने बताया कि मासूम की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। आने वाले 48 घंटे उसके लिए काफी अहम है। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। सरकार आरोपियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करेगी। केजरीवाल ने कहा है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी।

