-
Advertisement
AI समिट हंगामा: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली कोर्ट में पेश
Youth Congress President Uday Bhanu Chib Arrested: दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पिछले हफ्ते भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में हुई है। उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करके दिल्ली की कोर्ट में पेश किया गया है। इससे पहले गत दिवस दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, जो 20 घंटे चली, जिसके बाद पुलिस ने तड़के करीब 4:30 बजे उदय भानु को हिरासत में लिया।
7 दिन पुलिस कस्टडी की मांग
दिल्ली पुलिस ने उदय भानु को दिल्ली की कोर्ट में पेश करके 7 दिन पुलिस कस्टडी की मांग की है। पुलिस का आरोप है कि उदय पूरी साजिश में शामिल थे और लॉजिस्टिक मुहैया करवाया था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में देश के अलग-अलग जगह से लोग शामिल हुए थे। जांच के लिए कई जगह ले जाना है, इस वजह से कस्टडी चाहिए। वहीं, स्थिति को देखते हुए तिलक मार्ग थाना के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। दरअसल, 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर AI समिट के दौरान शर्टलैस होकर पीएम मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस दौरान पीएम मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए थे।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
