-
Advertisement
Deep Sidhu को लाल किला पर लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, रीक्रिएट किया सीन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच टीम 26 जनवरी को लाल किला पर हुई हिंसा के आरोपी इकबाल सिंह और दीप सिद्धू (Deep Sidhu ) को आज लाल किला लेकर पहुंची। यहां पर गणतंत्र दिवस वाले दिन हुई घटना के सीन को रीक्रिएट किया गया। पुलिस पूछताछ के बाद उन्हें वापस लेकर निकल गई। इस दौरान दीप सिद्धू ने साफ किया कि उसका जुड़ाव किसी कट्टरपंथी संगठन से नहीं है, लेकिन वो तोड़फोड़ वाली विचारधारा में विश्वास करता है। इस जांच को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्राइम ब्रांच सीन रीक्रिएट कर घटना की जानकारी एकत्र कर चुकी है। इसमें उन्होंने जानकारी ली कि कैसे लोग यहां पहुंचे, किस प्रकार हिंसा हुई, क्या-क्या किया गया और किस प्रकार हिंसा के बाद ये लोग लौटकर गए। उन्होंने किन रास्तों का प्रयोग किया इस बात की भी जानकारी भी ली गई।
यह भी पढ़ें: Rohtak के अखाड़े में Firing : तीन कुश्ती कोच, एक महिला पहलवान सहित 5 की मौत
इससे पहले आरोपी दीप सिद्धू ने पुलिस पूछताछ (Police inquiry) में कई खुलासे किए। दीप सिद्धू ने बताया कि लालकिला हिंसा के बाद संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने सोनीपत में अपना मोबाइल बंद कर दिया था। इसके बाद इसने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था। इसने इन लोगों के नामों से फोन कई दिन चलाए थे।
गौर हो कि दीप सिद्धू को पुलिस ने हिंसा के 15 दिन बाद सोमवार रात 10.40 बजे करनाल बायपास से गिरफ्तार किया था और मंगलवार सुबह गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। दो दिन पहले ही इस मामले में दूसरे बड़े आरोपी इकबाल सिंह की गिरफ्तारी होशियारपुर से हुई। तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख और जगबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। इकबाल सिंह ग्रंथी है।
सिद्धू पर लाल किले में उपद्रवियों को भड़काने का आरोप है। उपद्रवियों ने किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगाया था और हिंसा भी की थी। पुलिस का कहना है कि 26 जनवरी की घटना के बाद से सिद्धू को नहीं देखा गया था। हालांकि, उसके वीडियो लगातार आ रहे थे। पिछले दिनों उसका एक वीडियो सामने आया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी वीडियो पोस्ट करने के लिए अपनी गर्लफ्रैंड और उसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। उसकी फेसबुक ID कई मोबाइल फोन में खुली हुई थी। पता चला कि वह वीडियो बनाकर पहले उसे वॉट्सऐप से कैलिफोर्निया में अपनी गर्लफ्रैंड को भेजता था और उसके बाद उसकी गर्लफ्रैंड के मोबाइल से उसे पोस्ट किया जाता था।