-
Advertisement
हिमाचल: मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए जारी किया अलर्ट, बर्फबारी और भारी बारिश की आशंका
Last Updated on October 22, 2021 by admin
शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई है। वहीं, शनिवार और रविवार को कई जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आ रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: दो दिन बारिश-बर्फबारी के बाद खुला मौसम, लोगों ने ली राहत की सांस, तापमान में आई गिरावट
वहीं, 25 अक्टूबर को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। हिमाचल प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 31.9, बिलासपुर में 31.0, सुंदरनगर में 29.5, हमीरपुर में 29.2, भुंतर में 29.0, कांगड़ा-नाहन में 28.8, चंबा में 28.2, धर्मशाला में 24.6, शिमला में 22.4, कल्पा में 19.0, डलहौजी में 18.9 और केलांग में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी आना शुरू हो गई है। बुधवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 6.6, मनाली में 6.8, भुंतर में 10.3, सोलन में 11.7 और शिमला में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page