-
Advertisement
अब ड्राइवर का बेटा चलाएगा हिमाचल की गाड़ी
Last Updated on December 11, 2022 by saroj patrwal
हिमाचल प्रदेश (Himachal) के नए सीएम के तौर पर मनोनीत (Designated CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) 26 मार्च 1964 को नादौन के सेरा गांव में एक चालक (Driver) के घर पेदा हुए थे। सुक्खू के पिता शिमला में सेवारत रहे। सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। छोटा शिमला के ब्राक्हस्ट में वह पलकर बढ़े हुए। उनकी पढ़ाई भी शिमला में हुई। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू की दो बेटियां हैं, जो दिल्ली में पढ़ाई कर रही है। वे नादौन (Naduan) से 4वीं बार विधायक चुने गए हैं। इस बार उन्होंने बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को 3363 मतों के अंतर से हराया है। सुखविंदर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में तब की थी, जब वह गवर्नमेंट कॉलेज संजौली, शिमला में छात्र थे। वे कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष रहे। इसके बाद वे वह 1989 से 1995 के बीच एनएसयूआई (NSUI) के अध्यक्ष भी रहे।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के सीएम- मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम बनाए
वर्ष 1999 से 2008 तक वे युवा कांग्रेस के प्रमुख भी रहे। सुक्खू दो बार शिमला नगर निगम पार्षद भी चुने गए थे। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group