-
Advertisement
Dharamshala | Kotwali Bazar | Unknown Activity |
कभी बाबूओ का शहर कहलाने वाला धर्मशाला अब स्मार्ट सिटी के नाम से जाना जाता है,टूरिस्ट मैक्लोडगंज आते हैं तो यहां से होकर गुजरना होता है। बेहद शांत सिटी है,छोटा सा बाजार है,जिसे कोतवाली बाजार कहते हैं। आठ बजे तक लगभग ऐसे लगता है कि शहर सो गया हो,लेकिन इस शांत शहर में अगर रात डेढ बजे किसी अनजान शख्स की चहलकदमी दिखे तो भय का माहौल बनना लाजमी है। ऐसा हुआ है,जिसका वीडियो भी सामने आया है। अनजान शख्स अकेला नहीं बल्कि उसके एक से दो साथी भी रहे। जब उन्हें रूकने को कहा गया तो वह भाग निकले। अब इसके पीछे का सच क्या है,ये तो पुलिस की तफ्तीश का मैटर है। लेकिन धर्मशाला निवासी धीरज महाजन व संजीव रूस्तगी ने अनजान शख्स को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला, पर उसका कंबल वहीँ गिर गया। आप भी इस पूरे वीडियो को देखकर समझ पाएंगे

