-
Advertisement
अस्पताल से डिस्टार्ज हुए धर्मेंद्र, पहुंचे घर- परिवार ने जारी किया बयान, प्राइवेसी का सम्मान करें
Dharmendra Health Update : बॉलीवुड एक्टर और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि धर्मेंद्र जी को सुबह साढ़े सात बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उनका इलाज घर पर ही चलेगा। उधर धर्मेंद्र के अस्पताल से घर लौटने पर देओल फैमिली का बयान आया – धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही अपना स्वास्थ्य लाभ जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकलबाज़ी ना करें और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं।
सेहत को लेकर काफी परेशान था परिवार
पिछले तीन-चार दिन से धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई थी और उनकी सेहत को लेकर परिवार काफी परेशान था लेकिन अब वे डिस्चार्ज होकर अस्पताल से घर आ गए हैं। इससे पहले दावा किया गया कि उनका निधन हो गया और इस तरह की तमाम अफवाहें उड़ने लगी थीं। इस पर ईशा देओल और हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया यूजर्स को लताड़ भी लगाई थी। सेहत को लेकर उनके करीबियों और फैन्स के बीच काफी चिंता का माहौल था। पिछले दो दिन से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भी उन्हें मिलने वालों का तांता लगा हुआ था। शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा, आमिर खान समेत तमाम हस्तियां उनसे मुलाकात करने अस्पताल पहुंच रही थीं लेकिन उनके आईसीयू में भर्ती होने के चलते मुलाकात थोड़ी मुश्किल थी। ऐसे में सनी देओल और बॉबी देओल वहां लगातार मौजूद थे और सभी को धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट भी दे रहे थे।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

