-
Advertisement
पंजाब चुनावः डीआईजी व एसपी ने किया पड़ोसी राज्य की सीमा से सटे इलाकों का निरीक्षण
Last Updated on February 20, 2022 by Vishal Rana
हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहा है। इसी के कारण हिमाचल की जो सीमाएं पंजाब से लगती है वहां पर पुलिस सतर्क है। हिमाचल पुलिस ने पंजाब की सीमा से सटे कांगड़ा जिला के नूरपुर, जवाली में नाके लगाए हैं। मतदान से एक रात पहले यानी गत रात्रि उत्तरी क्षेत्र की डीआइजी सुमेदा द्विवेदी व एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने निरीक्षण किया। पुलिस के आला अधिकारी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसका निरीक्षण करने गए थे।
चुनाव के मद्देनजर नूरपुर, जवाली और देहरा में पंजाब बार्डर पर कांगड़ा पुलिस ने ऑपरेशन नाइट चलाया है। डीआइजी ने नूरपुर उपमंडल में लगाए गए अंतरराज्यीय नाकों की जांच की। इस दौरान डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा, डीएसपी मनीष डढवाल औरडमटाल और इंदौरा के एसएचओ साथ रहे। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीआइजी बीते कल सुबह से नूरपुर में हैं। इसके साथ एसपी कांगड़ा भी गत सायं से यहां पहुंच गए थे।
बहरहाल प्रदेश की सीमाओं पर स्थिति शांतिपूर्ण है।एसपी खुशहाल शर्मा ने बताया पुलिस सीमा पर चौकसी बरती जा रही है। कांग ड़ा हिमाचल पुलिस सतर्क है। नाके जांचे जा रहे हैं। रात को डीआइजी उत्तरी क्षेत्र सुमेधा द्विवेदी ने नाकों का औचक निरीक्षण किया है। पुलिस टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।