-
Advertisement
आईजीएमसी को मिले 40 एयर प्यूरीफायर
शिमला। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की सॉफिस्टिकेटेड एनालिटिकल इंस्ट्रूमेन्टेशन फेसिलिटी (SAIF) के निदेशक डॉ गंगा राम चौधरी ने आज सीएम जयराम ठाकुर को इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल शिमला (IGMC) के लिए 40 एयर प्यूरीफायर यूनिट (Air Purifier Units) भेंट किए। यह एयर प्यूरीफायर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को मॉलिक्यूल इंक यूएसए द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने में सहायता प्रदान करने के दृष्टिगत प्रदान किए गए हैं। सीएम ने इस पुनीत कार्य के लिए एसएआईएफ के निदेशक का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल, विधायक विनोद कुमार और आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
