-
Advertisement

पितृपक्ष के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, पितृ होंगे नाराज़
पितृपक्ष (Pitru Paksha) आज से यानि 29 सितंबर से शुरू हो गया है। सनातन धर्म में पितृ पक्ष का बेहद महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध (shraadh) के इन दिनों में हमारे पितर धरती पर आते हैं, इसलिए इस दौरान कुछ चीज़ों का ध्यान भी रखना चाहिए। इन दिनों पितरों की शांति के लिए श्राद्ध भाव के साथ उन्हें पिंडदान और तर्पण किया जाता है। जिस घर के पितृ नाराज़ होते हैं उस घर में हर कामों में बाधाएं आती हैं और मानसिक परेशानियां बढ़ती है। पितृ दोष (Ancestral Defect) लगता है। किंतु जिन घरों के पितृ प्रसन्न होते हैं उस घर में कभी भी पितृ दोष नहीं लगता है जिसके कारण घर में हमेशा ही मंगल कार्य होते हैं। क्या आप जानते हैं कि पितृ पक्ष के दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए अगर नहीं तो आइए जानते हैं।
पितृपक्ष के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान
पितृपक्ष के समय गृहप्रवेश, मुंडन संस्कार और कोई भी मंगल कार्य (Auspicious Work) नहीं करना चाहिए। पितृपक्ष के दौरान मंगल कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस समय भूलकर भी बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। माना जाता है कि इस दौरान पशु पक्षियों को परेशान (Worried) नहीं करना चाहिए। क्योकि हमारे पितृ पशु पक्षियों के रूपों में धरती पर आते हैं। इसलिए पशु पक्षियों की सेवा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। पितृ पक्ष के दौरान घर में मांस, मछली और शराब न लाए और न ही सेवन करें। दाल, चना, गुड़, पालक, अरबी, खीरा, गाजर और मूली का सेवन भी शास्त्रों में वर्जित बताया गया है, इससे पितृ नाराज हो जाते हैं। पितृपक्ष के समय ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। नए कपड़ों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़े:पितरों की मृत्यु की तिथि न हो याद तो इस दिन करें श्राद्ध, जानिए क्या है सही विधि
श्राद्ध पक्ष की प्रमुख तिथियां
29 सितंबर 2023 शुक्रवार पूर्णिमा श्राद्ध
29 सितम्बर 2023 शुक्रवार प्रतिपदा श्राद्ध
30 सितंबर 2023 शनिवार द्वितीया श्राद्ध
1 अक्टूबर 2023 रविवार तृतीया श्राद्ध
2 अक्टूबर 2023 सोमवार चतुर्थी श्राद्ध
3 अक्टूबर 2023 मंगलवार पंचमी श्राद्ध
4 अक्टूबर 2023 बुधवार षष्ठी श्राद्ध
5 अक्टूबर 2023 गुरुवार सप्तमी श्राद्ध
6 अक्टूबर 2023 शुक्रवार अष्टमी श्राद्ध
7 अक्टूबर 2023 शनिवार नवमी श्राद्ध
8 अक्टूबर 2023 रविवार दशमी श्राद्ध
9 अक्टूबर 2023 सोमवार एकादशी श्राद्ध
10 अक्टूबर 2023 मंगलवार मघा श्राद्ध
11 अक्टूबर 2023 बुधवार द्वादशी श्राद्ध
12 अक्टूबर 2023 गुरुवार त्रयोदशी श्राद्ध
13 अक्टूबर 2023 शुक्रवार चतुर्दशी श्राद्ध
14 अक्टूबर 2023 शनिवार सर्व पितृ श्राद्ध