-
Advertisement
लोगों को घरद्वार मिल रहा स्वास्थ्य लाभ, देहरा के जलख पहुंची श्रीबालाजी अस्पताल की टीम
कांगड़ा। श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा (Shree Balaji Hospital Kangra) के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र देहरा के जलख गांव में डॉक्टर राजेश शर्मा की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जलख गांव से ताल्लुक रखने वाले जनप्रतिनिधियों के अलावा काफी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।

श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा की ओर से लगाए गए इस स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने लाभ उठाया और अपनी बीमारियों का घरद्वार पर पहुंचे चिकित्सकों से इलाज करवाया। इस शिविर में श्रीबालाजी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा रही।
यह भी पढ़ें:देहरा के सकरी में श्रीबालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने जांची लोगों की सेहत
जांच के उपरांत सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई, जिन मरीजों को भर्ती योग्य पाया गया, उनको विशेष छूट के साथ श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविर के समापन पर गांव के वरिष्ठ लोगांे ने श्रीबालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डॉ राजेश शर्मा की नेक सोच का ही नतीजा है कि लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य लाभ मिल गया।

उन्होंने डॉ राजेश शर्मा से अपील की है कि वह आगे भी ऐसे ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते रहें, ताकि जो लोग घर से दूर अस्पताल में नहीं पहुंच सकते उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने श्रीबालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) और अस्पताल से आए डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:डॉ राजेश की मुहिम का लोग ले रहे फायदा, घरद्वार मुफ्त मिल रहा स्वास्थ्य लाभ
बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकतेए ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों (Free Medical Camps) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है। बता दें कि लोगों की सेवा करने का भाव डॉ राजेश शर्मा को विरासत में मिला है। उनके पिता स्व पंडित बालकृष्ण शर्मा भी लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहते थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


