-
Advertisement
हिमाचल: आईजीएमसी में रेजिडेंट डॉक्टरों ने सात दिन के लिए स्थगित की हड़ताल
Last Updated on December 10, 2021 by admin
शिमला। हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आश्वासन मिलने के बाद अगले सात दिन के लिए स्थगित हो गई है। चिकित्सकों ने 16 दिसंबर तक हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह रेजिडेंट डॉक्टर (Resident doctors) पिछले सोमवार से हड़ताल पर चल रहे थे। आज गुरुवार को केंद्र कार्यकारिणी द्वारा सरकार के साथ बैठक के बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगे मान ली जाएंगी। हालांकि रेजिडेंट डॉक्टरों ने यह साफ किया है कि सात दिन बाद अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो यह हड़ताल दोबारा शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: किसानों से स्वीकार किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, आंदोलन खत्म करने का ऐलान
बता दें कि आईजीएमसी में सोमवार से 2 घंटे की हड़ताल की जा रही थी। बुधवार को रेजिडेंट डॉक्टर ने पूरे दिन हड़ताल शूरू कर दी थी। गुरुवार को भी हड़ताल जारी थीए लेकिन दोपहर बाद केंद्र कार्यकारिणी के निर्णय के बाद रेजिडेंट डॉक्टर ने अपनी हड़ताल 16 दिसंबर तक वापिस ले ली है। आईजीएमसी के वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर मनोज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर तक उन्होंने हड़ताल स्थगित की है यदि उनकी मांगे उसके बाद भी नहीं मानी जाती तो फिर से पूरे दिन की हड़ताल (Strike) शुरू कर दी जाएगी। डॉ. मनोज का कहना था कि पहली और दूसरी लहर के बाद अब कोविड-19 की तीसरी लहर आने की तैयारी है। ऐसे में फिर से डॉक्टरों को दिन रात एक करना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से भी आग्रह किया है कि इस प्रक्रिया को फास्ट ट्रेक में सुनवाई करें ओर इसमें आवश्यक संशोधन करें, ताकि इसमें डॉक्टरों को न्याय मिल सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page