हिमाचलः आईजीएमसी में रेजिडेंट डॉक्टर आज पूरा दिन हड़ताल पर, मरीज हो रहे परेशान

अभी तक डॉक्टरों को प्रदेश सरकार ने नहीं दिया कोविड फंड

हिमाचलः आईजीएमसी में रेजिडेंट डॉक्टर आज पूरा दिन हड़ताल पर, मरीज हो रहे परेशान

- Advertisement -

शिमला। नीट-2021 व पीजी काउंसलिंग में देरी और गैर इमरजेंसी ड्यूटी को वापस लेने के लिए देश भर में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में भी ये डॉक्टर्स दो दिन से दो घंटे की हड़ताल कर विरोध जता रहे थे, लेकिन आज ये डॉक्टर काम ठप्प कर पूरे दिन की हड़ताल पर चले गए है। सभी रेजिडेंट डॉक्टरों ने आईजीएमसी के बाहर मौन प्रदर्शन किया और नीट 2021 पीजी काउंसलिंग जल्द करवाने की मांग की है। वहीं हड़ताल के चलते वार्डों में ना तो सुबह मरीजों की जांच के लिए डॉक्टर राउंड पर पहुंचे और ना ही ओपीडी में बैठे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि एमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई।


यह भी पढ़ें:हिमाचलः कांगड़ा के मंदिर बाजार में भड़की आग, दो दुकानें एक स्टोर जला

आईजीएमसी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशनके महासचिव अक्षित पूरी ने कहा कि दो दिन से पीजी काउंसलिंग को लेकर दो दिन से दो घंटों की हड़ताल चल रही थी। आज सभी ने पूरा दिन की हड़ताल पर रहने का फैसला लिया गया है। इस दौरान ओपीडी ओर ओटी में कोई सेवाएं नहीं दी जाएगी केवल एमरजेंसी सेवाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नीट पीजी परीक्षा जनवरी में होती हैलेकिन अभी तक काउंसलिंग नहीं करवाई गई। रेजिडेंट डॉक्टर मानसिक और शारीरिक तौर पर बोझ तले दबे हुए हैं और कुछ घंटें ही आराम कर पाते हैं, जबकि उन्हें कई-कई घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया के संबंध में फैसले में चल रही देरी के कारण भी डॉक्टरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

पहले ही कोरोना संक्रमण चल रहा है और ओमिक्रोम वोरिएंट ने भी दस्तक दे दी है लेकिन अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है इसके अलावा प्रदेश सरकार से कोविड फंड जारी करने की मांग की थी जोकि अभी तक नहीं मिल पाया है। सरकार ने डॉक्टरों को मार्च में ये फंड जारी करने का वादा किया था लेकिन इसको लेकर कोई बात नही की जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | latest hp news | Himachal News Today | himachal abhi abhi news | Himachal headlines in Hindi | himachal news abhi abhi | हिमाचल | hp abhi abhi news | आईजीएमसी | पूरा दिन हड़ताल | himachal abhi abhi | रेजिडेंट डॉक्टर | मरीज हो रहे परेशान | Himachal News | Himachal local newsशिमला | latest news himachal | Himachal Pradesh News in Hindi | Himachal Latest News | kangra news | Latest Himachal News | himachal news in hindi | Himachal Breaking News | latest himachal news in hindi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है