-
Advertisement
डीआईजी दुल्लर बोले- सलूणी मर्डर को धार्मिक रंग देने की कोशिश न करें
चंबा। डीआईजी नॉर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर ने चम्बा (Chamba) में सलूणी मर्डर (Salooni Murder Case) के मामले को धार्मिक रंग (Communal Angle) न देने की अपील की है। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी साझा करते हुए कहा है कि यह दो परिवारों के बीच का निजी मामला है, जिसमें आपसी झगड़े के बाद यवक मनोहर की हत्या कर दी गई।
डीआईजी दुल्लर (DIG Northern Range Abhishek Dullar) ने कहा कि पुलिस ने अब तक एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस चर्चित मामले में शरारती तत्वों की ओर से धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। असल में ये मामला उस तरह का नहीं है। ये दो परिवारों के बीच का निजी मामला है, जिसमें आपसी कहा-सुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। डीआईजी दुल्लर ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद 5 गिरफ्तारियां की हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। इस वारदात को सुलझाने के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली गई है, साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जिन हथियारों के साथ शरीर के टुकड़े किये गये हैं, उसे भी रिकवर किया जायेगा। उन्होंने लोगों से इस मामले को अन्यथा ही तूल न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर कोई अनायास ही भड़काने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़े:चंबा में युवक की हत्या मामले को लेकर सड़क पर उतरे युवा, कड़ी कार्रवाई की मांग
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

