हिमाचल में डबल मर्डरः मामा ने दराट से गला रेत की थी दोनों भानजों की हत्या, कबूला गुनाह

कांगड़ा के इंदौरा की घटना, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

हिमाचल में डबल मर्डरः मामा ने दराट से गला रेत की थी दोनों भानजों की हत्या, कबूला गुनाह

- Advertisement -

इंदौरा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में हुए डबल मर्डर (Murder) मामले की गुत्थी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी को भी धर दबोचा है। दोनों भाइयों की हत्या उनके मुंह बोले मामा ने ही की थी। जो कि उनके साथ ही कमरे में रहता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी ने नशे में धुत्त होकर इस वारदात को अंजाम दिया था और फिर मौके से फरार हो गया था। प्रारंभिक पूछताछ में मध्य प्रदेश के ही रहने वाले आरोपी घनश्याम 21 वर्षीय ने बताया है कि उसने नशे की हालत में पहले बड़े भानजे और उसके बाद छोटे भानजे की दराट से हमला कर हत्या की थी।


बता दें कि आज सुबह ही हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में डबल मर्डर हुआ था। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत डाहकूलाड़ा में दो सगे भाईयों की गला रेत कर हत्या कर दी थी। दोनों भाई मध्यप्रदेश, जिला पन्ना के गांव संघरा के निवासी थे और यहां पर मजदूरी करते थे। इन दोनों भाईयों के साथ एक और व्यक्ति भी रहता था। हत्या के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। वहीं संदेह के आधार पर उनके तीसरे साथी को हिरासत में लिया गया था।

 

 

यह भी पढ़ें- नींबू क्या तोड़ा सास व ननद ने पहले की पिटाई फिर घोट दिया महिला का गला

जानकारी के अनुसार अनिल कुमार (18) विनोद कुमार (21) सुपुत्र धनी राम निवासी गांव संघरा मध्यप्रदेश डाहकूलाड़ा में मजहूरी करते थे और किराये पर रहते थे। इनके साथ घनश्यान नाम का व्यक्ति भी रहता था। आज सुबह डाहकूलाड़ा की प्रधान ने थाना इंदौरा में सूचित किया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो मजदूरों की हत्या हो गई है। सूचना मिलने पर डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे व शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए। डीएसपी सुरिंदर शर्मा ने बताया कि मृतक मूल रूप से गांव सांगरा जिला पन्ना मध्यप्रदेश के रहने वाले है और यहां मजदूरी करते थे। सोते समय किसी ने तेजधार हथियार से दोनों का कत्ल कर दिया गया।संदेह के आधार पर उनके एक साथी घनश्याम को हिरासत में लिया है।

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Murder | latest news | Kangra Distt | Murder in Himachal | crime in himachal | crimenews
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है