-
Advertisement
Downsize Convoy | CM Sukhu | Reduce Fuel Consumption |
हिमाचल प्रदेश में ईंधन की खपत घटाने और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने काफिले में कटौती का बड़ा निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और जनता को भी संदेश जाएगा कि बचत की शुरुआत ऊपर से हो रही है। सरकार ने सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे कम से कम वाहनों का उपयोग करें। बैठकों और फील्ड विजिट के लिए कार पूलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। जिला स्तर पर भी डीसी और एसपी को अपने काफिले की समीक्षा करने को कहा गया है। इस मुहिम की शुरुआत राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने की थी। उन्होंने लोक भवन से वाहनों की संख्या घटाई और राज्य सरकार को भी पत्र लिखकर काफिलों में कटौती का सुझाव दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण आह्वान के बाद राजभवन से शुरू हुई यह पहल अब राज्य सचिवालय तक पहुंच गई है। अधिकारियों के अनुसार, गैर-जरूरी गाड़ियों को हटाया जाएगा और एक ही वाहन में ज्यादा अधिकारियों को बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

