-
Advertisement
Rajan Sushant ने आखिर खोले पत्ते- #Himachal में नई पार्टी का ऐलान, क्या होगा नाम- जानिए
शिमला। पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत ने हिमाचल में नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। आज दशहरा के मौके पर उन्होंने शिमला (Shimla) में तीसरे मोर्चा का ऐलान करते हुए हुंकार भरी। डॉ. राजन सुशांत ने नई पार्टी का नाम हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी रखा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि “हमारी पार्टी, हिमाचल पार्टी” (HPHP) आने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Election) में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। यह लोगों की पार्टी है और लोग ही तय करेंगे कि क्या करना है। आने वाले 6 महीनों में बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। उसके बाद सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: #Vijayadashami पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया शस्त्र पूजन,107 मंडलों में हुआ आयोजन

डॉ. राजन सुशांत (Dr. Rajan Sushant) ने क्षेत्रीय दल का ऐलान करते ही कह दिया कि प्रदेश के संसाधनों को सरकार बेच रही है, उनका सरंक्षण नहीं कर पा रही है। सरकार की वित्तीय स्थिति ख़राब है, सरकार कर्ज़ लेकर सरकार चला रही है। हर पैदा होने वाले बच्चे पर 80 हज़ार का कर्ज़ (Loan) पड़ रहा है। 13 लाख बेरोजगारों की फ़ौज के साथ सरकार अन्याय कर रही है। बीबीएमबी की हिस्सेदारी के लिए हिमाचल इंतज़ार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में साढ़े 13 लाख से अधिक बेरोजगार हैं। सरकार रोजगार देने में असफल रही है। जिन्हें रोजगार मिला भी है, वह लंगड़ा रोजगार मिला है। करूणामूलक आधार पर भी अब तक सरकार नौकरी नहीं दे पाई है। सरकार नौकरियों को बेचने पर लगी है। आउटसोर्स के उपर नौकरियों का ठेका सरकार करती है। एनपीएस कर्मचारियों को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व विधायकों और सांसदों को उनके समर्थन में अपनी पेंशन छोड़नी चाहिए। जैसे कि उन्होंने छोड़ी है।


