-
Advertisement
Dr Rajesh Sharma बोले-Himachal Congress का दिल्ली में दिखा जलवा,कार्यकर्ताओं में दोगुना हुआ जोश
Dr Rajesh Sharma : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बीजेपी के खिलाफ वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में हिमाचल से भारी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से जोश दिखाया उससे ये बात साबित होती है कि पहाड़ी प्रदेश में आने वाले वक्त में विपक्ष पूरी तरह से ढेर होकर रह जाएगा। डॉ राजेश ने कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के लिए जिस वक्त दिल्ली की सडकों पर जन सैलाब उमड़ रहा था, उसमें हिमाचलियों की भागीदारी बडी संख्या में साफ दिख रही थी। उन्होंने कहा कि इसी से इस बात का पता चल रहा था कि बीजेपी के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं में कितना जबरदस्त करंट है। डॉ राजेश ने कहा कि ये तय है कि आने वाले वक्त में पार्टी कार्यकर्ता और ज्यादा जोश के साथ इसी तरह बीजेपी की काली करतूतों का पर्दाफाश करने के लिए बाहर निकलते रहेंगे।
महारैली में प्रदेश भर से पांच हजार से अधिक ने भाग लिया
डॉ राजेश ने ये बात भी कही है कि दिल्ली में जिस तरह से सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस विनय कुमार ने एकजुटता से कार्यकर्ताओं की अगुवाई की उससे भी पार्टी वर्कर का जोश दोगुना हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल (Rajani Patil) के दिशा-निर्देशों के चलते दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) का कुनबा एकजुटता के साथ रामलीला मैदान की तरफ बढ़ रहा था तो एक अलग ही नजारा दिख रहा था। डाॅ राजेश ने दावा किया है कि इस महारैली में प्रदेश भर से पांच हजार से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पहाड़ी वेशभूषा के साथ सुबह 11 बजे हाथों में बैनर लिए रामलीला मैदान को कूच किया। डाॅ राजेश शर्मा ने दिल्ली (Delhi) आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के संविधान को बचानेए निर्वाचन आयोग के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को मजबूत करने के लिए पार्टी एकजुटता से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ खड़ी हैं।
नड्डा का बयान तथ्यों से परे और पूरी तरह भ्रामक
रैली से इतर बोर्ड चेयरमैन डॉ राजेश ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने शिमला दौरे के दौरान जो बयान दिया है वह तथ्यों से परे और पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि नड्डा को चाहिए कि वे आंकड़ों के साथ स्पष्ट करें कि केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत किस मद से हिमाचल प्रदेश को कितना पैसा दिया है। डॉ राजेश ने कहा कि नड्डा की ओर से शिमला (Shimla) में बोले गए झूठों का पुलिंदा इतना बड़ा है कि उसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। सच्चाई यह है कि आपदा के नाम पर केंद्र सरकार ने आज दिन तक हिमाचल प्रदेश को एक रुपया भी नहीं भेजा है। तीन महीने पहले पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 1500 करोड़ रुपए की आपदा राहत राशि की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक वह राशि प्रदेश सरकार को प्राप्त नहीं हुई। दिल्ली से शिमला पैदल पहुंचने में भी लगभग 96 घंटे लगते हैं, लेकिन बीजेपी को यह घोषणा किए हुए 90 दिन से अधिक का समय बीत चुका है और प्रदेश को अब भी इंतजार कराया जा रहा है।
-राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

