-
Advertisement
National Herald Case में गांधी परिवार को राहत पर Dr Rajesh Sharma ने कहा-सत्य की जीत हुई
National Herald Case : नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार (Gandhi Family) को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने कहा है कि सत्य की जीत हुई है। मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्रवाई पूरी तरह से बेनकाब हो गई है।
मोदी सरकार देश के सामने बेनकाब हो गई
डॉ राजेश ने आगे कहा कि अदालत ने यंग इंडियन मामले (Young Indian Case) में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है। अदालत ने फैसला दिया है कि ईडी का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है, उसके पास कोई एफआईआर नहीं है जिसके बिना कोई मामला ही नहीं बनता। डाॅ राजेश ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले एक दशक से मुख्य विपक्षी दल के खिलाफ, राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से की जा रही यह कार्रवाई आज पूरे देश के सामने बेनकाब हो गई है।
आज सब धराशायी हो गए
बोर्ड चेयरमैन ने आगे कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) का कोई मामला नहीं, अपराध की कोई आय नहीं और संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं, यह सभी निराधार आरोप जो निम्न स्तरीय राजनीति, द्वेष की भावना और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित है, आज सब धराशायी हो गए। कांग्रेस पार्टी और हमारा नेतृत्व सत्य के लिए और हर भारतीय के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, हमें कोई भी डरा नहीं सकता, क्योंकि हम सत्य के लिए लड़ते हैं।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

