-
Advertisement
खेल शारीरिक विकास का ही माध्यम नहीं नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है: डॉ राजेश शर्मा
Dr Rajesh Sharma : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि 3×3 बास्केटबॉल जैसे आधुनिक और तेज़ खेल युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक सोच के साथ.साथ त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। डॉ राजेश शर्मा नगर परिषद मैदान कांगड़ा में बास्केटबॉल पुरुषों व महिलाओं की 3×3 दूसरी चैंपियनशिप के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे।
डॉ राजेश का आयोजकों ने स्वागत किया, मनीष शर्मा मौजूद रहे
डॉ राजेश शर्मा ने पुरुष व महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का जोश, खेल भावना और अनुशासन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ राजेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया तथा आश्वस्त किया कि शिक्षा के साथ खेलों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बोर्ड और हिमाचल सरकार निरंतर प्रयासरत है। समापन अवसर पर उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले नगर परिषद मैदान पहुंचने पर डॉ राजेश शर्मा का आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मनीष शर्मा भी मौजूद रहे।
-अमित महाजन
