- Advertisement -
शिमला। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के लिए गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां मिलने वाले पार्टी नेताओं ने भी पदभार ग्रहण कर लिए। हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके डॉ राजेश शर्मा ने भी गुरुवार को अपनी नई पारी की शुरूआत कर दी है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें महत्वपूर्ण पद हिमाचल कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने गुरुवार को कोषाध्यक्ष पद संभाल लिया। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया ने डॉ राजेश शर्मा को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर डॉ राजेश ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी शिद्धत से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेशाध्यक्ष के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी और उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। वहीं उन्होंने पार्टी नेताओं (Party Leaders) से अपील की है कि पार्टी फंड (Party Fund) में चंदा दें। जिससे कि आने वाले चुनाव में पार्टी को आर्थिक तौर पर मजबूती मिले।
वहीं डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में शिमला नगर निगम चुनाव जीतने के बाद हम इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) में जीत दर्ज करेंगे और कांग्रेस को सत्ता पर काबिज करेंगे। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि सत्ता पर काबिज होने के लिए कांगड़ा का किला जीतना अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा (Kangra) जिला में सबसे सीटें हैं। ऐसे में हमारा केंद्र बिंदू कांगड़ा जिला है। यहां से हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास करेंगे ताकि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके। बता दें कि गुरुवार को हिमाचल कांग्रेस की नई प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पदभार संभाल लिया है। उनके साथ ही नई कार्यकारिणी ने भी अपने अपने पद संभाल लिए हैं। हिमाचल कांग्रेस ने आज अभिनंदन समारोह के बहाने से विधानसभा चुनावों का भी आगाज कर दिया है।
- Advertisement -