-
Advertisement
Dr. Rajesh Sharma | Wedding Ceremony | Dr. Ojasvi Sharma |
कांगडा। श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा के पुत्र डाॅ ओजस्वी शर्मा परिणय सूत्र में बंध गए हैं। विवाह समारोह 12 जुलाई को इंडोनेशिया के बाली में पारिवारिक सदस्यों व पारिवारिक मित्रों की उपस्थिति में हुआ। डाॅ ओजस्वी शर्मा के विवाह उपरांत 19 जुलाई 2025 को कांगड़ा में रिसेप्शन होगी तो 20 जुलाई को धाम होनी तय हुई है। याद रहे कि डाॅ ओजस्वी शर्मा के पिता डॉ राजेश शर्मा हिमाचल कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के नेता हैं। वह कई सामाजिक संस्थाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।
