-
Advertisement
डॉ राजेश शर्मा की पत्नी Komal Sharma ने नगर परिषद चुनाव में जीत का लहराया परचम
Komal Sharma : कांगड़ा नगर परिषद के सबसे प्रतिष्ठित वार्ड सात से (Municipal Council) नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष कोमल शर्मा (Komal Sharma) ने जीत दर्ज की है। कोमल शर्मा श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) की पत्नी हैं। इस नाते ये वार्ड प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था। कोमल शर्मा पिछली मर्तबा भी इसी वार्ड से चुनाव जीती थीं। कोमल ने जीत के बाद सबसे पहले अपने वार्ड के निवासियों का आभार जताया है कि उन्हें एक बार फिर से सेवा करने का अवसर प्रदान किया है।
कांगड़ा को विस्तारित शहर के रूप में नई रंगत देना लक्ष्य
कोमल ने कहा है कि अब हमारा लक्ष्य कांगड़ा (Kangra) नगर को एक विस्तारित शहर के रूप में नई रंगत देना है। याद रहे कोमल शर्मा के ससुर पंडित बालकृष्ण शर्मा वर्षों तक कांगड़ा नगर परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। उनके देहांत के बाद पंडित बालकृष्ण शर्मा की पत्नी उर्मिल शर्मा कांगड़ा नगर परिषद की अध्यक्ष रही हैं। कोमल शर्मा के पति डॉ राजेश शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन भी है। डाॅ राजेश शर्मा इसके साथ-साथ कई संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह अपने पिता के नाम पर गरीब-असहायों की मदद के लिए एक ट्रस्ट का भी संचालन करते हैं।
-अमित महाजन

